Dargah Hazrat Bal Kiren Rijiju

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दरगाह हज़रत बाबा पायमुद्दीन रेशी पर चादर चढ़ाकर की दुआ, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

Dargah-Hazrat-bal केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दरगाह हज़रत बाबा पायमुद्दीन रेशी पर चादर चढ़ाकर की दुआ, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के तंगमर्ग स्थित मशहूर सूफी दरगाह ज़ियारत-ए-हज़रत बाबा पायमुद्दीन रेशी (रह.) पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हाज़िरी दी और अमन-चैन के लिए दुआ की।

इस मौक़े पर उन्होंने दरगाह परिसर में नवनिर्मित हज़रत बाबा पायमुद्दीन रेशी (रह.) गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी, बोर्ड के सदस्य सैयद मोहम्मद हुसैन, डॉ. ग़ुलाम नबी हलीम समेत कई ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed