शबाना आज़मी का बुर्क़ा को लेकर बयान: “कोई पहनने से रोकेगा तो तीन बुर्क़े पहनूंगी”

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने एक पॉडकास्ट में बुर्क़ा और महिलाओं की आज़ादी को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वह खुद बुर्क़ा नहीं पहनतीं, लेकिन किसी महिला को इसे पहनने से रोकना भी सही नहीं है।
शबाना आज़मी ने कहा, “मैं बुर्क़ा नहीं पहनती हूं, लेकिन अगर कोई मुझे बुर्क़ा पहनने से रोकेगा, तो मैं तीन-तीन बुर्क़े पहनूंगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि वह मज़हबी रस्मों की पैरवी नहीं करतीं, बल्कि ख़ुद को कल्चरल मुस्लिम मानती हैं। उनके मुताबिक़, क़ुरआन में महिलाओं के लिए बुर्क़ा पहनना अनिवार्य नहीं बताया गया है। उन्होंने नज़र और मर्यादा बनाए रखने की बात पर भी ज़ोर दिया।
Share this content:



Post Comment