Mahbooba Mufti

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती को आज शेषनाग झील जाने की अनुमति न दिए जाने पर सवाल उठाए

अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर प्रस्तावित टनल निर्माण को लेकर पर्यावरणीय चिंताएं जताई।

Mahbooba-Mufti पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती को आज शेषनाग झील जाने की अनुमति न दिए जाने पर सवाल उठाए

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती को आज शेषनाग झील जाने की अनुमति न दिए जाने पर सवाल उठाते हुए अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर प्रस्तावित टनल निर्माण को लेकर पर्यावरणीय चिंताएं जताई हैं।

इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि अमरनाथ गुफा को आसपास के पहाड़ों और ग्लेशियरों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर नाज़ुक हिमालयी पर्यावरण को नुक़सान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से प्रस्तावित टनल निर्माण की योजना रोकने की अपील करते हुए कहा कि निर्माण से अमरनाथ क्षेत्र के संवेदनशील पर्यावरण को गंभीर नुक़सान पहुंचने की आशंका है। उनका कहना है कि तीर्थयात्रा का महत्व केवल जल्दी गुफा तक पहुंचने में नहीं, बल्कि यात्रा के आध्यात्मिक अनुभव में भी है।

Share this content:

You May Have Missed