AMU VC

एएमयू में कल से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार,’एजुकेशन 6.0 और विकसित भारत 2047′ पर होगा मंथन!

AMU-VC एएमयू में कल से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार,'एजुकेशन 6.0 और विकसित भारत 2047' पर होगा मंथन!

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से 25 से 27 नवंबर तक एक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘एजुकेशन 6.0 एंड विकसित भारत 2047’ रखा गया है, जिसमें देश-विदेश से कई प्रमुख विशेषज्ञ और शिक्षाविद् हिस्सा लेंगे।

सेमिनार के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव, नई शिक्षा नीति और मानवीय मूल्यों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए शिक्षा के भविष्य पर गंभीर मंथन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर निखत नसरीन ने अपनी आयोजन टीम और एएमयू के जनसंपर्क विभाग के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Share this content:

You May Have Missed