Irani Singer Parastu Ahmadi

ईरान में बिना हिजाब गाने पर गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़े, चार साथियों को भी सज़ा

Singer-Parastu-Ahmadi-932x1024 ईरान में बिना हिजाब गाने पर गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़े, चार साथियों को भी सज़ा

ईरान में अनिवार्य हिजाब के बिना गाना गाने के मामले में मशहूर 29 वर्षीय गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सज़ा दी गई है। उनके साथ संगीत टीम के चार अन्य सदस्यों को भी 74-74 कोड़े मारे गए। गायिका के वकील मुस्तफ़ा नीली ने इसकी पुष्टि की। रिपोर्टों के मुताबिक़, सोमवार, 23 नवंबर को क़ोम (Qom) में सज़ा पर अमल किया गया।

यह मामला दिसंबर 2024 में आयोजित एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट से जुड़ा है। इस कार्यक्रम में परस्तू अहमदी ने ईरान के ऐतिहासिक स्थल ‘दीर गचिन कारवाँसराय’ में बिना दर्शकों के, लेकिन पुरुष संगीतकारों के साथ, बिना हिजाब गाना गाया था। इस कॉन्सर्ट को यूट्यूब पर प्रसारित किया गया था, जिसे कुछ ही दिनों में लाखों लोगों ने देखा।

ईरानी अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सार्वजनिक नैतिकता के ख़िलाफ़ मानते हुए गायिका और उनकी टीम के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया था। अदालत ने इस मामले में नौ लोगों को 74-74 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई थी। इसके अलावा, दो साल तक देश से बाहर जाने और कलात्मक व संगीत गतिविधियों में हिस्सा लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक़, गायिका परस्तू अहमदी और उनके चार साथियों को कोड़े मारने की सज़ा पर अमल किया जा चुका है। बाकी लोगों की सज़ा पर अमल की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस घटना के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और पश्चिमी देशों की ओर से ईरान की कड़ी आलोचना की जा रही है। ग़ौरतलब है कि ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है। वर्ष 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद से देश में इस क़ानून के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन भी होते रहे हैं।

Share this content:

Previous post

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती को आज शेषनाग झील जाने की अनुमति न दिए जाने पर सवाल उठाए

Next post

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दरगाह हज़रत बाबा पायमुद्दीन रेशी पर चादर चढ़ाकर की दुआ, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

You May Have Missed