Irani Ambassador Dr Mohammad Fatehli

गुरु नानक देव जी की जयंती पर ईरानी राजदूत ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेका

Irani-Ambassador-Dr-Mohammad-Fatehli-1024x1024 गुरु नानक देव जी की जयंती पर ईरानी राजदूत ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेका

नई दिल्ली: भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली ने आज सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया।

इस दौरान ईरानी राजदूत ने श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सिख धर्म के अनुयायियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Irani-Ambassador-Dr-Mohammad-Fatehli-1-1024x1024 गुरु नानक देव जी की जयंती पर ईरानी राजदूत ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेका

राजदूत ने कहा कि आज की दुनिया में युद्ध, संघर्ष और असुरक्षा के खतरे मानवता को प्रभावित कर रहे हैं, जिनका सबसे अधिक नुक़सान निर्दोष महिलाओं और बच्चों को उठाना पड़ता है। ऐसे समय में श्री गुरु नानक देव जी की शांति, समानता, करुणा, मानवता और सभी के प्रति सम्मान की शिक्षाएं बेहद प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं लोगों और देशों के बीच शांति, मानवीय एकजुटता, आपसी समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत बन सकती हैं।

Share this content:

You May Have Missed