अब्दुल’ को लेकर आज़म ख़ान का बयान चर्चा में, पहले के बयान पर हो रहे ट्रोल

‘अब्दुल’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस तेज़ है। एक पॉडकास्ट में आज़म ख़ान से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगर वह ख़ुद ‘अब्दुल’ की तौहीन करें तो उन पर भी लानत होनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसा करने पर वह ख़ुद को मुशरिक समझेंगे।
हालांकि, इससे पहले एक इंटरव्यू में आज़म ख़ान का एक बयान चर्चा में आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अब्दुल’ 8 तारीख़ के बाद पोछा भी लगाएगा। अब दोनों बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर आज़म ख़ान को ट्रोल किया जा रहा है और उनके पुराने बयान को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Share this content:



Post Comment