केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रीनगर में हज़रतबल दरगाह में ज़ियारत कर दुआएं कीं

1000400501-821x1024 केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रीनगर में हज़रतबल दरगाह में ज़ियारत कर दुआएं कीं

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रीनगर में हज़रतबल दरगाह में ज़ियारत कर दुआएं कीं और वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रैनावारी में बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी के नए भवन निर्माण की शुरुआत भी की।वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित जम्मू-कश्मीर का पहला नर्सिंग कॉलेज, BHCNMT, नर्सिंग शिक्षा में उल्लेखनीय पहचान रखता है। कॉलेज के कई छात्र कश्मीर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं, जबकि इसके पूर्व छात्र अमेरिका और कनाडा में भी मेडिकल क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं।इस मौक़े पर जम्मू-कश्मीर वक़्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख़्शां अंद्राबी सहित बोर्ड के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed