यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस को सपा का 26 सीटों का प्रस्ताव! 130 सीटों की मांग पर फंसा पेंच

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत तेज़ हो गई है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सपा ने कांग्रेस के सामने 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव रखा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने पहले सपा को क़रीब 130-131 सीटों की सूची सौंपी थी। इसके जवाब में सपा ने 26 सीटों का प्रस्ताव रखते हुए बाक़ी सीटों के लिए कांग्रेस से चुनावी समीकरण और संभावित उम्मीदवारों की जानकारी मांगी है।दरअसल, कांग्रेस की दावेदारी अमेठी और रायबरेली समेत उन क्षेत्रों पर भी है, जहां उसके मौजूदा लोकसभा सांसदों का प्रभाव है। पार्टी हर जिले में कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।वहीं, सपा का जोर सीटों की संख्या के बजाय जीतने की संभावना और मज़बूत उम्मीदवारों पर है। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में दोनों दलों के बीच सीटों का यह अंतर गठबंधन की सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है।ग़ौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 2 सीटें मिली थीं, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेतृत्व के बीच सीटों को लेकर अंतिम सहमति किस फॉर्मूले पर बनती है।फिलहाल 26 सीटों का प्रस्ताव मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सामने आया है। दोनों दलों की ओर से अंतिम सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Share this content:



Post Comment