पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए बीजेपी और अकाली दल, 2027 चुनाव मिलकर लड़ेंगे

पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 6 साल बाद फिर गठबंधन का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान किया गया।दोनों दल 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। गठबंधन सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। सीटों के बंटवारे पर बातचीत आगे होगी, जबकि अकाली दल को गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका दिए जाने की बात कही गई है।गठबंधन का मुख्य एजेंडा पंजाब से नशे की समस्या ख़त्म करना, क़ानून-व्यवस्था सुधारना, किसानों के मुद्दे सुलझाना और राज्य की आर्थिक स्थिति मज़बूत करना बताया गया है।ग़ौरतलब है कि दोनों दलों का गठबंधन सितंबर 2020 में कृषि क़ानूनों के मुद्दे पर टूट गया था। अब 6 साल बाद दोनों पुराने सहयोगी एक बार फिर साथ आ गए हैं। इस गठबंधन से पंजाब की 2027 चुनावी राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।,
Share this content:



Post Comment