उज्जैन में मस्जिदों, शाही मक़बरे और दरगाहों के ध्वस्तीकरण पर AIMPLB ने जताया विरोध

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने उज्जैन में शाही मक़बरे, मस्जिद क़लंदरी समेत एक दर्जन से अधिक मस्जिदों और दरगाहों को तोड़े जाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। बोर्ड के मुताबिक़, 21 नवंबर की सुबह रेलवे प्रशासन ने भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में ये कार्रवाई की, जिसे 2028 सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों से जोड़कर बताया जा रहा है।बोर्ड ने कार्रवाई को ग़ैर-क़ानूनी, मनमानी और असंवैधानिक बताते हुए कहा कि ज़मीन का मामला भोपाल वक़्फ ट्रिब्यूनल में लंबित था। AIMPLB ने हाईकोर्ट जाने के स्थानीय समिति के फैसले का समर्थन करते हुए क़ानूनी और नैतिक मदद का भरोसा दिया है।
Share this content:



Post Comment