Akhilesh Yadav

यूपी चुनाव 2027:सपा ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की

सहारनपुर की सीटों पर बढ़ सकती है सपा-कांग्रेस की तल्ख़ी

Akhilesh-Yadav-on-Congress-936x1024 यूपी चुनाव 2027:सपा ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सहारनपुर की बेहट सीट से उमर अली ख़ान, सहारनपुर सीट से आशु मलिक, शामली से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले कुछ देर पहले ही अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 26 सीटें देने की बात करते हुए संदेश दिया था कि “बात सीटों की संख्या की नहीं, जीत की है।” यानी गठबंधन में सीटों के आंकड़े से ज़्यादा अहम जीतने की संभावना और मज़बूत उम्मीदवार होंगे।

ग़ौरतलब है कि सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद लगातार सहारनपुर की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी जता रहे थे। इनमें सहारनपुर देहात और सहारनपुर सीट भी शामिल हैं। इमरान मसूद पहले ही इन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने की बात कह चुके हैं। ऐसे में सहारनपुर की सीटों पर समाजवादी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तल्खियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यूपी चुनाव 2027 से पहले सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन सहारनपुर की सीटें गठबंधन के लिए अहम चुनौती बन सकती हैं।

Share this content:

You May Have Missed