तसव्वुफ़ सिर्फ़ उर्स और क़व्वाली नहीं! | सैयद फ़रीद निज़ामी बुख़ारी का बड़ा संदेश

तसव्वुफ़ सिर्फ़ उर्स, क़व्वाली और नज़र-ओ-नियाज़ तक सीमित नहीं, बल्कि इंसान के किरदार की तामीर, समाज की इस्लाह और इंसानियत के बीच मोहब्बत व हम-आहंगी पैदा करने का नाम है।
हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के सज्जादानशीन सैयद फ़रीद निज़ामी बुख़ारी ने भारत और मिस्र के ऐतिहासिक व रूहानी रिश्तों पर आयोजित एक अहम कॉन्फ़्रेंस में तसव्वुफ़ के असली पैग़ाम पर अपने विचार रखे।
अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत और मिस्र की सूफ़ी परंपराएं अलग-अलग दौर, तरीक़ों और तहज़ीबों से गुज़री हैं, लेकिन दोनों का बुनियादी मक़सद एक ही रहा है, अल्लाह की इबादत, उसकी मख़लूक़ की बे-लौस ख़िदमत, मोहब्बत, इख़्लास, इंसाफ़ और अमन।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया मज़हबी इंतहापसंदी, नफ़रत, सामाजिक विभाजन और अशांति जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे दौर में सूफ़ी परंपरा का पैग़ाम और भी अहम हो जाता है।
सैयद फ़रीद निज़ामी बुख़ारी ने ख़ानक़ाहों और मशायख़ से अपील की कि तसव्वुफ़ को केवल उर्स, नज़र-ओ-नियाज़ और क़व्वाली तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समाज के कमज़ोर और मज़लूम तबक़ों की मदद, इंसानियत की ख़िदमत और अमली मोहब्बत के ज़रिए इसके पैग़ाम को आगे बढ़ाया जाए।
Share this content:



Post Comment