Mahmood Pracha

ओवैसी ने ‘अब्दुल’ की इमेज ख़राब कर दी: महमूद पराचा

Asaduddin Owaisi और मुस्लिम पॉलिटिक्स को लेकर Mahmood Pracha का बड़ा बयान | Mathura Eidgah Case पर भी बोले पराचा

Mahmood-Pracha ओवैसी ने ‘अब्दुल’ की इमेज ख़राब कर दी: महमूद पराचा

ओवैसी ने ‘अब्दुल’ की इमेज ख़राब कर दी? महमूद प्राचा ने मुस्लिम नेतृत्व, राजनीतिक हिस्सेदारी, कांग्रेस, सामाजिक न्याय और मथुरा शाही ईदगाह मामले को लेकर कई अहम बातें कही हैं।

इस बातचीत में महमूद प्राचा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज को राजनीतिक दलों में केवल छोटे-छोटे प्रकोष्ठों तक सीमित रखा जाता है, जबकि मुख्य निर्णय लेने वाली संस्थाओं और टिकट वितरण में उचित हिस्सेदारी नहीं मिलती।

उन्होंने ओवैसी और मुस्लिम नेतृत्व की राजनीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि मुस्लिम समाज की पहचान और प्रतिभा को सीमित नज़रिए से पेश नहीं किया जाना चाहिए।

वीडियो में महमूद प्राचा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति, सामाजिक न्याय, आरक्षण, पूना पैक्ट, वंचित वर्गों के अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी पर भी अपनी राय रखी।

मथुरा शाही ईदगाह मामले पर उन्होंने क़ानूनी स्थिति और अदालत में चल रही याचिकाओं को लेकर जानकारी दी। साथ ही मुस्लिम, बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई और एससी-एसटी समुदायों से अपने धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों की सुरक्षा के लिए संगठित होकर क़ानूनी तैयारी करने की अपील की।

वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं। https://www.facebook.com/reel/2356591275152916

Share this content:

You May Have Missed