पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर बड़ा संकेत! | SCO Cultural Dialogue से सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते?

1000400348-1024x589 पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर बड़ा संकेत! | SCO Cultural Dialogue से सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते?

भारत की राजधानी में आयोजित SCO Civilizational Dialogue और Cultural Diplomacy के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान SCO का पूर्ण सदस्य है और इसलिए SCO के विभिन्न प्रारूपों और कार्यक्रमों में उसकी भागीदारी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभ्यताओं के संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और People-to-People Connect के ज़रिए आने वाले समय में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

“Culture Unites All” के संदेश के साथ भारत ने संस्कृति, सभ्यता, विरासत और संवाद को देशों के बीच सहयोग और आपसी समझ बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस तीन दिवसीय आयोजन में पांडुलिपियों, भाषाई विरासत, पुरातत्व, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों, मठवासी परंपराओं और साझा सभ्यतागत विरासत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समापन पर Indraprastha Communique जारी किया गया, जिसमें भविष्य के सांस्कृतिक सहयोग और संवाद की दिशा तय करने वाले सुझाव शामिल हैं।

भारत ने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ SCO सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।

देखिए संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल की पूरी मीडिया बातचीत।

Share this content:

You May Have Missed