मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर सपा कार्यालय में उमड़े सपाई
विचार गोष्ठी में नेताजी के संघर्षों को किया याद—सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने मुलायम सिंह यादव को बताया सामाजिक न्याय की लड़ाई का मजबूत स्तंभ, महावीर चौक पर किया फल वितरण

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण और देश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया।नेताजी ने हमेशा गरीबों, किसानों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी : जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को समर्पित रहा। नेताजी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की सीख दी। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
देश की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा नेताजी का योगदान : हरेंद्र मलिक

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का व्यक्तित्व और उनका राजनीतिक संघर्ष देश की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जमीन से जुड़कर राजनीति की और किसानों, गरीबों, मजदूरों तथा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा देने के साथ ही लाखों कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया। उनका संघर्ष, सादगी और जनता से जुड़ाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सोमपाल करी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजपाल सैनी, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल, वरिष्ठ नेता हाजी लियाकत, लतेश विधूड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, तहसील मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अथर हसन, ओमपाल सिंह, रमेश शर्मा, पंकज सैनी, अमीर कासिम, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू मौजूद रहे। इसके अलावा खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, महानगर महासचिव असद, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा सत्येंद्र पाल, नगर अध्यक्ष पुरकाजी इस्तखार अहमद, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर, कोमल वाल्मीकि, अरशद मलिक, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रामपाल पाल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मजदूर सभा अनुराग पाल, जसवीर वाल्मीकि, अनुज गुर्जर, कमल गौतम, नेपाल सिंह एडवोकेट, मेहंदी हसन, नदीम राणा, फहीम अहमद, सलीम अंसारी, गुरलाल सिंह, शाहजेब एडवोकेट, रोबी त्यागी, नूर हसन सलमानी, इसरार अब्बासी, गजेंद्र प्रधान, बबलू सैनी, गगन महिव, पंकज शर्मा, दीपक कुमार, शादाब राणा, फरमान चौधरी, विपिन त्यागी, अजय कुमार वाल्मीकि, शफीक अहमद, संजय जनिया, नीरज कुमार, गोल्डी अहलावत, श्याम सुंदर, वंशराज चौहान, इकबाल कुरैशी, मुर्तजा चौधरी, उम्रदराज अंसारी, हाजी गुफरान, वीरेंद्र प्रधान, मुकीम राणा, डॉ. अलीशेर, विमल कुमार, साहिब अंसारी, अनेश निर्वाल, प्रवीण कुमार, शमशेर मलिक, इमरोज पायलट, सलीम मलिक, वसीम राणा और सनव्वर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महावीर चौक पर किया फल वितरण
जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा सत्येंद्र पाल ने महावीर चौक पर फल वितरण भी किया। इस दौरान लोगों को फल वितरित कर नेताजी की जयंती को सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के बताए समाजवादी रास्ते पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Share this content:



Post Comment